Sunday, October 10, 2010

Radha Swami Vandana

बन्दनम सतज्ञान दाता, बन्दनम सतज्ञानमय ! बन्दनम निर्वाण दाता, बन्दनम निर्वाणमय !!

भक्ति, मुक्ति योगयुक्ति, आपके आधीन सब !
आप ही हैं सिन्धु सदगति, जीव जन्तु मीन सब !!

आप गुरु सतगुरु, दया और प्रेम के भण्डार हैं !
आप कर्ता धर्ता हैं, करतार जगदाधार हैं !!

ऋद्धि सिद्धि शक्ति नव निधि, हैं चरण में आपके !
बच गया भव दुख से, जो आया शरण में आपके !!

भक्ति दीजे नाम की, सतनाम में विश्राम दे !
राधास्वामी अपना कीजे, राधास्वामी धाम दे !!

बन्दनम सतज्ञान दाता, बन्दनम सतज्ञानमय ! बन्दनम निर्वाण दाता, बन्दनम निर्वाणमय !!